
खेसर मुख्य बाजार में वषों से चिकित्सा सेवा देने वाले प्राइवेट चिकित्सक एस एन चौधरी का हुआ निधन।
बिहार। भागलपुर जिला अंतर्गत रन्नूचक मकनपुर का रहने वाले मूल निवासी श्री नारायण चौधरी का लम्बी बिमारी के कारण इलाज के दौरान ही भागलपुर में निधन हो गया है। ये लगभग 85 वर्ष के थे। इन्हें एक लड़का दो लड़की है जो सभी साथी सुधा बताया जा रहा है इनकी पत्नी शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी जो सेवा निवृत्त हो चुकी थी जानकारी हो की प्राइवेट चिकित्सक एस एन चौधरी विगत 50 साल से खेसर मुख्य बाजार में डेरा लेकर रहते हुए चिकित्सा कर रहे थे इस इलाके के जाने माने चिकित्सक माने जाते थे खास कर बच्चों के चिकित्सा के रुप में इनका बहुत सुंदर इलाज था इस इलाके के एक अच्छे चिकित्सक के रुप में प्रचलित थे बहुत ही मधुर भाषा के लोग थे खास कर गरीब गूरवा के लिए भगवान थे ।इनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है ।साथ ही इलाके के लोगों के द्वारा काफी गहरा दुख व्यक्त किया गया है।दुख व्यक्त करने वालों में श्यामा नन्द सिंह , सुभाष प्रसाद सिंह ,गंगा सिंह संजय सिंह, पंकज सिंह , अशोक सिंह कारु सिंह , मुखिया चंपा देवी , सुदर्शन साह , सरपंच पिंकी कुमारी , प्रदीप चौधरी ,शंकर पासवान अवरेनदर मंडल ,शंकर साह उर्फ़ घोलटी साह ,बासुकी प्रसाद भगत , रामानन्द पंडित , अशोक भगत , परमेश्वर भगत , राम किशुन प्रसाद भगत ,अनील साह ,देवा नन्द भगत , बिनोद भगत , सुबोध भगत, पूर्व मुखिया राजेश कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह ,, सुधीर कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, चिकित्सक सुरेनदर प्रसाद सिंह ,रणधीर रजक ,बरुण भगत ,इसके अलावे भी एक दर्जन से उपर गांव के लोगों के द्वारा निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा की चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा देने बाले गरीबों के मसीहा अब इस दुनिया में नहीं रहे ।