पूसा मौसम विभाग का अलर्ट,उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट..
#समस्तीपुर।उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा और भारत मौसम विज्ञान विभाग के संयुक्त सहयोग से 12 से 16 सितंबर 2026 तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी दिनों में उत्तर बिहार के अधिकांश इलाकों में आसमान में गरज वाले बादल बनेंगे और कई स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है.मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 13 और 14 सितंबर को मानसून की सक्रियता में थोड़ा इजाफा देखने को मिलेगा. इस दौरान उत्तर बिहार के समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी और आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ बादल विकसित होंगे. इन दोनों दिनों में रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी अथवा मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है, जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी.