बिहार के सीतामढ़ी में सुबह-सुबह बवाल मच गया. जिला परिषद सदस्य के पति बैद्यनाथ महतो की हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए. घटना से आक्रोशित लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस टीम का विरोध किया. इस दौरान ट्रैफिक थानाध्यक्ष पर भी हमला किया गया, जिसमें उनके घायल होने की खबर है.
आक्रोशित लोगों ने पुलिस के करीब छह वाहनों को भी तोड़फोड़ दिया. हत्याकांड के बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. स्थिति को संभालने के दौरान भीड़ और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बन गई. इसी दौरान ट्रैफिक थानाध्यक्ष पर हमला किए जाने की बात सामने आई है. घटना के बाद इलाके में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है. पुलिस अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं.
#Sitamarhi #BiharNews #BreakingNews #BiharPolice