कांग्रेस नेताओं ने की पुस्तक बिलोंगिंग पर चर्चा, सोनिया गांधी के राजनीतिक सफर पर किया मंथन
उदयपुर| कांग्रेस नेताओं के बीच कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी के जीवन, उनके राजनीतिक सफर व संघर्षों पर आधारित चर्चित पुस्तक बिलोंगिंग चर्चा हुई। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष खूबीलाल मेनारिया और शहर जिला कांग्रेस के सचिव राजेश चुग और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (खेल प्रकोष्ठ) के प्रदेश महासचिव दीपेश हेमनानी ने सोनिया गांधी पर आधारित चर्चित पुस्तक बिलोंगिंग का गहराई से अध्ययन किया व पुस्तक के विभिन्न अध्यायों पर अपने विचार साझा किए। इन नेताओं ने चर्चा के दौरान कहा कि सोनिया गांधी का जीवन भारतीय राजनीति में समर्पण, त्याग और दृढ़ नेतृत्व की एक मिसाल है। यह पुस्तक उनके राजनीतिक सफर और व्यक्तित्व के अनछुए पहलुओं को सामने लाती है।