
11 सितम्बर 2026 को एकदिवसीय रोजगार मेला का होगा आयोजन।
युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के निदेशानुसार जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, नवादा द्वारा दिनांक-11.09.2026 को संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आई0टी0आई0) नवादा के प्रांगण में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, पटना के द्वारा टी0सी0ओ0 एवं टी0आर0ओ0 के 100 रिक्त पद अधिसूचित किए गए हैं। जिसके लिए योग्यता बारहवीं/ग्रेजुएशन होना चाहिए। वेतन रुपये 12000 से 14000 के साथ अन्य सुविधा ई0पी0एफ0, ई0एस0आई0सी0, फ्यूल, टर्म इन्श्योरेंस एवं इन्सेंटिव देय होगी। उम्र-18 से 32 वर्ष निर्धारित है। कार्य स्थल-बिहार है। ड्राइविंग लाइसेंस एवं बाइक अनिवार्य है।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं आ0डी0 कार्ड की छायाप्रति, रंगीन फोटो एवं बायोडाटा के साथ चयन हेतु कैम्प स्थल संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आई0टी0आई0) नवादा के प्रांगण में आकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। रोजगार कैम्प पूर्वाह्न 10ः30 बजे से अपराह्न 4ः00 बजे तक आयोजित होगा। जो अभ्यर्थी रोजगार पोर्टल एवं एन0सी0एस0 पोर्टल पर निबंधित हैं, वही अभ्यर्थी रोजगार कैम्प में भाग ले सकते हैं। जो अभ्यर्थी निबंधित नहीं हैं, वे अभ्यर्थी रोजगार पोर्टल एवं एन0सी0एस0 पोर्टल पर अपना निबंधन स्वयं या जिला नियोजनालय, नवादा में कराकर भाग ले सकते हैं। नियोजक निजी क्षेत्र के हैं, नियोजन की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं उत्तरदायी होंगे। नियोजनालय केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका में होगा।
नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Sep 9, 2026