प्रिंसिपल मुझे अश्लील वीडिया दिखाकर छेड़छाड़ करता है':दरभंगा में महिला टीचर का आरोप, बोली- उसके मानसिक प्रताड़ना से मेरा अबॉर्शन हुआ
#दरभंगा में महिला टीचर ने स्कूल के प्रिंसिपल कुमार गौरव पर छेड़छाड़ और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। टीचर का आरोप है कि प्रिंसिपल उसे अश्लील वीडियो दिखाकर छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उसे अपमानित करता है।इसके अलावा मानसिक रूप से भी प्रताड़ित करता है। महिला टीचर की शिकायत पर थाने में SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मामला मोरो थाना क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल खपड़पुरा का है।
आवेदन में टीचर ने बताया-
प्रिंसिपल मुझे घूरकर देखता है और अश्लील कमेंट करता है। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करता है। इसके साथ ही मुझे बार-बार अपने ऑफिस में बुलाकर बैठाता है और कंधे पर हाथ रखकर मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाता है। 2025 से लगातार इस तरह की हरकत कर रहा है। मानसिक प्रताड़ना की वजह से मेरा दो महीने का बच्चा भी खराब हो गया।