मौसी के घर 10 साल से रह रही भांजी पर लगा जेवर चोरी करने का आरोप, प्रेमी को दिलाया iPhone और घर में लगवाया AC!
उत्तर प्रदेश के बरेली की राजनगर कॉलोनी से यह मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगीता यादव के घर रह रही उनकी छोटी भांजी इशिता पर आरोप है कि उसने अलमारी से सोने का हार, दो चेन, दो अंगूठियां, चांदी की पायल और कमरबंद निकालकर बेच दिए।
आरोप है कि जेवर बेचने से मिले पैसों से उसने अपने और अपने प्रेमी आशु यादव के लिए दो iPhone खरीदे। इसके अलावा घर में AC भी लगवाया और बाकी रकम घूमने-फिरने में खर्च की।
7 अक्टूबर को जेवर गायब होने का पता चलने के बाद परिवार में पूछताछ हुई। समझौता नहीं होने पर मौसी ने बरेली के बारादरी थाने में भांजी और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। खबरों के मुताबिक, मामला सामने आने के बाद युवती मौसी का घर छोड़कर चली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही