
Chamba, Chamba | Oct 22, 2026

Chamba, Chamba | Oct 22, 2026

Chamba, Chamba | Oct 22, 2026

Chamba, Chamba | Oct 22, 2026
![[10/22, 6:26 PM] Bhudiya राम B: *प्रेस नोट*
*भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ इकाई खजियार की बैठक मंगला में सम्पन्न*
*चंबा, 22 अक्टूबर 2026*
भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ इकाई खजियार की एक महत्वपूर्ण बैठक आज मंगला में इकाई अध्यक्ष श्री आत्माराम शर्मा जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भाग लिया और पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जिला स्तर के पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही। इसमें भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ के वरिष्ठ हिमाचल प्रदेश राज्य उपाध्यक्ष व जिला संयोजक चंबा डॉ. डी. के. सोनी, जिला अध्यक्ष श्री वजीर सिंह यादव, जिला महामंत्री श्री बुधिया राम जी, अतिरिक्त जिला महासचिव श्री सुशील कुमार सल्होत्रा, इकाई चंबा के अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री वेदव्यास ठाकुर तथा श्री प्रकाश चंद्र ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में वक्ताओं ने पेंशनरों की लंबित मांगों, चिकित्सा सुविधाओं, महंगाई भत्ते एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मुद्दों पर अपने विचार रखे। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इन मांगों को जिला व प्रदेश स्तर पर सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा, ताकि पेंशनरों को राहत मिल सके।
अंत में इकाई अध्यक्ष श्री आत्माराम शर्मा जी ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
[10/22, 6:26 PM] Bhudiya राम B: इस मौक़े पर सर्वश्री जीत सिंह ब्लोरिया साहिक अभियंता, किशोरी लाल कनिष्ट अभियंता,प्रकाश चंद F/ Man, गुलाब सिंह L/M, रामशरण L/M, चमरु राम L/मे, हरीश कुमार धवन F/M, प्रकाश चंद शर्मा L/M सभी बिजली बोर्ड, चन्द्रमणी शर्मा C. H. T. शिक्षा विभाग तथा दीना नाथ व पृथि सिंह P. W. D. ने विधिवत भारतीय राज्य महासंघ की सदस्य्ता ग्रहण की जिसका उपस्थित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने तालियों की गर्गड़ाहत से स्वागत व अभिनन्दन करते हुए उनके हर सुःख दुख मेँ कंधे से कंधे मिलाकर चलने का भरोसा दिया l](/_next/image?url=https%3A%2F%2Fmedia-public.pix.in%2Fpublic%2Fimages%2Fv1%2Fvariants%2Fjpg%2Fm%2F2026%2F10_oct%2F22_thu%2Fimg_1792679916033_162.jpg&w=3840&q=75)
Chamba, Chamba | Oct 22, 2026

Chamba, Chamba | Oct 22, 2026

Chamba, Chamba | Oct 22, 2026

Chamba, Chamba | Oct 22, 2026

Chamba, Chamba | Oct 22, 2026
