पंचायत राज चुनाव; वैभव गहलोत आज आहोर-जालोर में करेंगे जनसभाएं : जालोर। पंचायत राज चुनाव-2026 में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में वैभव गहलोत शनिवार को आहोर और जालोर विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं करेंगे। जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत के अनुसार, वे सुबह 11 बजे चांदराई, दोपहर 1 बजे राजीव गांधी भवन जालोर, 3 बजे उम्मेदाबाद, शाम 5 बजे जीवाणा और 6 बजे पोसाना में सभा को संबोधित करेंगे। सभाओं में जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल, पूर्व मंत्री पुखराज पाराशर, सरोज चौधरी, सवाराम पटेल, ऊंम सिंह राठौड़ सहित कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारी भी शामिल होंगे। वैभव गहलोत 25 अक्टूबर को भीनमाल और रानीवाड़ा में भी जनसभाएं करेंगे।
Jalor, Jalor | Oct 23, 2026