रेवतड़ा में सरपंच दावेदारी के बीच बड़ा ऐलान: बुजुर्गों के लिए निजी खर्च से बनेगी जीम, कमला देवी के पति बलवताराम लोहार ने गांव के विकास और बुनियादी सुविधाएं सुधारने का जताया संकल्प : जालोर। ग्राम पंचायत रेवतड़ा में सरपंच पद की दावेदारी के बीच कमला देवी के पति बलवताराम लोहार ने बुजुर्गों के लिए निजी खर्च से जीम (व्यायामशाला) की व्यवस्था करवाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को स्वस्थ रखने और बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से यह पहल की जाएगी।
बलवताराम लोहार ने गांव के विकास, बुनियादी सुविधाओं में सुधार और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी ग्रामीणों को साथ लेकर आपसी भाईचारे के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। अब ग्रामीणों की नजर इस घोषणा को धरातल पर उतारने और गांव के विकास को लेकर किए जाने वाले प्रयासों पर रहेगी।
Jalor, Jalor | Oct 23, 2026