⚫ जसवंतनगर मॉडल तहसील में अधिवक्ताओं ने मनाया काला दिवस
🖤 15 सितंबर 2000 की लाठीचार्ज की घटना को याद कर अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, न्याय की मांग दोहराई
जसवंतनगर मॉडल तहसील परिसर में मंगलवार को अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाया। अधिवक्ताओं ने 15 सितंबर 2000 को इटावा में आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज की घटना को याद करते हुए शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया।
वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि अधिवक्ता वरिष्ठ रणवीर सिंह सेंगर एवं उनके परिजनों की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। इसी दौरान तत्कालीन एडीएम पी.के. पांडे के कार्यकाल में जिला प्रशासन द्वारा अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया था।
अधिवक्ताओं ने कहा कि घटना की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 15 सितंबर को न्यायिक कार्य से विरत रहकर काला दिवस मनाया जाता है। यह दिवस अधिवक्ता हितों और न्याय के लिए संघर्ष की प्रेरणा देता है।
आप इस घटना और अधिवक्ताओं की मांग को लेकर क्या सोचते हैं? कमेंट कर अपनी राय जरूर दें।
📍 जसवंतनगर, इटावा (उत्तर प्रदेश)
#Jaswantnagar #Etawah #DPSChannel #अधिवक्ता #काला_दिवस