🚨 50 कारतूस और तलवार के साथ युवक गिरफ्तार, एक साथी फरार
😲 पुलिस की चेकिंग के दौरान बड़ी बरामदगी
इटावा पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत लवेदी थाना क्षेत्र में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 315 बोर के 50 अवैध जिंदा कारतूस, 12 बोर के 10 कारतूस और एक तलवार बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार, 14/15 सितंबर की रात चंद्रपुरा नहर के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि लवेदी में शराब ठेके के आगे नीली बलेनो कार में एक व्यक्ति अवैध कारतूस और तलवार लेकर बैठा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोपाल तिवारी उर्फ कन्हैया (32) निवासी लवेदी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, मौके से एक अन्य व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। बरामद बलेनो कार को एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज किया गया है।
मामले में थाना लवेदी में आयुध अधिनियम की धाराओं 3/4/5/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
📍 लवेदी, इटावा (उत्तर प्रदेश)
💬 आपके क्षेत्र में ऐसी कार्रवाई को लेकर क्या राय है? कमेंट में बताएं।
#DPSChannel #Etawah #Jaswantnagar #CrimeNews #Viral