Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

बिहार की राजनीति में एक बार फिर बैठकों का दौर तेज होने से बड़े उलटफेर की संभावनाएं जताई जाने लगी हैं। बुधवार को दिल्ली में एक ओर जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने अपने सांसदों के साथ बैठक की। बुधवार को ही तेजस्वी यादव ने भी अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और सांसदों के साथ रणनीति बनाई। इसके ठीक बाद शाम होते-होते पटना में सियासी हलचल बढ़ गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक खत्म होते ही बीजेपी खेमे में ऐक्टिविटी देखने को मिली। सीएम सम्राट ने एनडीए के अन्य घटक दलों को छोड़कर केवल बीजेपी कोटे के मंत्रियों की अपने आवास पर सीक्रेट मीटिंग बुलाई। बंद कमरे में हुई इस गोपनीय चर्चा के बाद मंत्री पिछले दरवाजे से निकल गए, जिससे कयासों का बाजार गर्म हो गया है।

Khizirsarai, Gaya | Aug 14, 2026