
*थाना जाखल पुलिस की बड़ी कार्रवाई — चोरी के मामले में दो आरोपी काबू, न्यायालय में किया जाएगा पेश*
*– शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, पुलिस जांच जारी*
जाखल, 23 जून। थाना जाखल पुलिस ने चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए मास्टर कॉलोनी जाखल निवासी प्रदीप उर्फ खब्बु पुत्र पटवारी तथा बाजीगर बस्ती जाखल निवासी अजय पुत्र लाली को काबू किया है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
थाना जाखल प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेश ने बताया कि जाखल मंडी (टोहाना) निवासी अनिल कुमार पुत्र वेद प्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बलरां रोड स्थित भारत कॉटन फैक्ट्री में राइस शैलर का संचालन करता है।
शिकायत के अनुसार दिनांक 20.06.2026 की रात लगभग 08:00 बजे वह फैक्ट्री बंद कर घर चला गया था। अगले दिन 21.06.2026 की सुबह लगभग 08:00 बजे जब वह फैक्ट्री पहुंचा तो पाया कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दीवार में बने रास्ते से प्रवेश कर 25 एमएम की लगभग 65 फीट कॉपर तार तथा स्टार्टर चोरी कर लिए गए हैं, जिनकी कीमत लगभग 55,000 रुपये बताई गई है।
सूचना के आधार पर थाना जाखल में अभियोग संख्या 82 दिनांक 21.06.2026 धारा 305, 331(4), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
Uklana, Hissar | Jun 23, 2026