
बाँदा रोटी बैंक की सेवा भावना को सलाम ❤️
बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की जिम्मेदार सदस्य फरज़ाना बेगम और शहाना खान पिछले 5 वर्षों से लगातार गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा में जुटी हैं। उनकी सेवा भावना के लिए उन्हें डीएम बाँदा श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल जी द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।
दिनांक 13 अगस्त 2026 को निर्धारित दिन एवं समय पर फरज़ाना बेगम ने अपने मोहल्ले आज़ाद नगर से 10 घरों से 10 पैकेट भोजन एकत्र किए। वहीं शहाना खान ने छावनी मोहल्ले से 52 पैकेट भोजन जुटाए। इसके अतिरिक्त निषाद फर्नीचर से 2 पैकेट भोजन प्राप्त हुए।
इस प्रकार कुल 64 पैकेट भोजन बाँदा रोटी बैंक के अध्यक्ष रिज़वान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम, शाखा प्रमुख खाईपार इरफान खान चाँद, सदस्य नईम खान (छोटे भईया) एवं सोनू श्रीवास को सौंपे गए। सभी ने मिलकर यह भोजन जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचाया।
🙏 आप भी सहयोग करें
यदि आप बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी में भोजन, कपड़े या आर्थिक सहायता देकर जरूरतमंदों की मदद करना चाहते हैं, तो संपर्क करें:
📞 9451988451
📞 8318456975
#BandaRotiBank #Banda #गरीबोंकीमदद #सेवा_ही_धर्म #Bundelkhand
Banda, Banda | Aug 14, 2026