कटिहार जिले में सहयोग शिविर पहुंचने से पहले ही अधिकारियों की बिगड़ी तबीयत
कटिहार जिले के बरारी प्रखंड की सुदूरवर्ती बकिया सुखाय पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर प्रशासनिक अधिकारियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। काढ़ागोला घाट से गंगा नदी पार कर शिविर स्थल तक पहुंचने के दौरान भीषण गर्मी, उमस और लू के थपेड़ों ने अधिकारियों व कर्मचारियों की हालत खराब कर दी। लगभग दो घंटे की कठिन जलयात्रा के दौरान एक महिला चिकित्सक समेत कई अधिकारी एवं कर्मचारी मझधार में ही अस्वस्थ हो गए। स्थिति बिगड़ने पर उन्हें ओआरएस का घोल और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। बाद में सभी को सुरक्षित शिविर स्थल पहुंचाया गया, जहां प्रशासनिक गतिविधियां संचालित की गईं। सूत्र।
#viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #2026Goals #newyork #allflowers