
जिले भर में 21 जून को मनाया जाएगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस ग्राउंड में होगा सामूहिक योगाभ्यास का जिला स्तरीय कार्यक्रम
===================================
मध्यप्रदेश शासन एवं भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को जिला मुख्यालय छिंदवाड़ा स्थित पुलिस ग्राउंड में प्रातः 6 बजे से 7:45 बजे तक जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छिंदवाड़ा सांसद श्री विवेक बंटी साहू होंगे।
जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत सभी प्रतिभागियों की उपस्थिति प्रातः 6 बजे से पूर्व सुनिश्चित की जाएगी। अतिथियों का आगमन प्रातः 6 बजे होगा तथा उनका उद्बोधन प्रातः 6 बजे से 6:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसके बाद कोलकाता से राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रातः 6:30 बजे से किया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री जी का लाइव उद्बोधन प्रातः 6:45 बजे से होगा तथा प्रातः 7 बजे से 7:45 बजे तक सामान्य योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराया जाएगा।
जिला प्रशासन ने जिले के जनप्रतिनिधियों, समस्त अधिकारी-कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों, योग संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थानों, स्वयंसेवी संस्थाओं, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है।
पंजीयन के लिए प्रतिभागियों से https://yoga.ayush.gov.in/yoga-sangam पर जाकर पंजीकरण कराने का अनुरोध किया गया है। साथ ही कार्यक्रम के आयोजन के बाद प्रत्येक संस्था को प्रतिभागियों की संख्या एवं कार्यक्रम संबंधी जानकारी गूगल सीट https://docs.google.com/spreadsheets/d/1Ga4tKrhsKbtovcFiZTbiE6xstUF82mXIMwbfBWzrH6U/edit?usp=sharing में निर्धारित समय-सीमा के भीतर अद्यतन करने के निर्देश दिए गए हैं।
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh