मंडी में भीषण सड़क हादसा, दवाड़ा टनल में दो ट्रकों की जोरदार टक्कर; 4 की मौत, आधा दर्जन घायल
मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। दवाड़ा टनल के भीतर दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इसमें 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे के कारण टनल में यातायात भी प्रभावित हुआ।
फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
न्यूज टुडे हिमाचल
#HimachalNews #Mandi #RoadAccident #DawadaTunnel #HimachalPradesh