Public App Logo
गीता क्लास चूरू जैसा कार्यक्रम पूरे देश में चलना चाहिए: बृजेश महाराज चूरू सर्राफ फाउंडेशन की ओर से भास्कर भवन में संचालित गीता क्लास में वृंदावन से पधारे बृजेश महाराज ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बृजेश महाराज ने कहा कि गीता क्लास चूरू जैसा कार्यक्रम पूरे देश में चलना चाहिए ताकि बच्चों में संस्कार, अनुशासन और भारतीय संस्कृति के प्रति समझ विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में कई माता-पिता बच्चों को पर्याप्त समय नहीं दे पाते ऐसे में गीता क्लास बच्चों को संस्कार और जीवन मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुरली सर्राफ से संवाद करते हुए कहा कि वे सर्राफ फाउंडेशन के इस अभियान का पूरे देश में प्रचार-प्रसार करेंगे और अन्य स्थानों पर भी गीता क्लास शुरू करवाने के लिए प्रयास करेंगे। कार्यक्रम के दौरान हरिकिशन भेड़ा ने राम मंदिर में आयोजित होने वाले यज्ञ के लिए गीता क्लास चूरू के सभी सदस्यों को सामूहिक रूप से आमंत्रित किया। ब्रह्माकुमारी संस्था से पहुंचीं सुमन दीदी, शारदा और अर्चना दीदी के साथ बच्चों को नशामुक्ति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को हर प्रकार के नशे से दूर रहना चाहिए। उन्होंने मोबाइल के अत्यधिक इस्तेमाल को भी एक तरह की लत बताते हुए बच्चों को इसके सीमित और संतुलित उपयोग की सलाह दी। गीता क्लास के संयोजक संजय सिंघानिया ने बताया कि भाई मुरली सर्राफ का निर्देश है कि यदि देश के किसी भी क्षेत्र से लोग गीता क्लास शुरू करने के लिए आगे आते हैं तो सर्राफ फाउंडेशन इसके संचालन में सहयोग के लिए पूरे भारत में तैयार है। कार्यक्रम में पांच श्लोक, पंचामृत, गजल-गीत और हनुमान चालीसा के साथ सामूहिक संकीर्तन किया गया। इस दौरान उन्होंने संजय सिंघानिया, जनार्दन आचार्य, हर्षित सोनी सहित सभी कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता की और गीता क्लास के संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन मोहित सिंघानिया ने किया। इस अवसर पर दिव्या भाटी, खुशी सैनी, दिव्या शर्मा, रेणू बजाज, माधुरी शर्मा, ममता और विजयलक्ष्मी शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व बच्चे मौजूद रहे। #geetaclasschuru #muralisaraf #follower #nonfollowers #followerseveryone #followmeonfacebook #viralpost #postoftheday #trading #trendingnow #trendingpost #highlight #highlightseveryone - Churu News