
☑️सेवा संकल्प अभियान के तहत सगरा मंदिर स्थित सामुदायिक भवन में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम संपन्न
☑️हितग्राहियो ने अपने - अपने अनुभव किए साझा
☑️ सेवा संकल्प अभियान के तहत सगरा मंदिर के सामुदायिक भवन में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ सगरा मंदिर स्थित सामुदायिक भवन से किया गया।
☑️ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री आसुतोष अग्रवाल ने कहा कि बच्चे की प्रथम गुरु उसकी मां होती है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करने के साथ उनके स्वास्थ्य एवं पोषण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को कुपोषण से बचाने, नियमित टीकाकरण कराने तथा पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों और माताओं को आंगनबाड़ी केन्द्रों से जोड़ना तथा समुदाय की सहभागिता को बढ़ावा देना है। जनसहयोग के माध्यम से बच्चों एवं माताओं को पोषण सामग्री, पठन-पाठन सामग्री एवं अन्य उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराकर आंगनबाड़ी केन्द्रों को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना से बेटियों का भविष्य सुरक्षित करने में मदद मिली है। अब बेटियों के जन्म पर परिवारों में उत्सव मनाने की सकारात्मक सोच विकसित हो रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के माध्यम से महिलाएं विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार कर उनका विक्रय कर रही हैं तथा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
☑️कार्यक्रम को नम्रता यादव सहित अन्य जनों ने संबोधित करते हुए आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम व्दारा कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा। इस अवसर पर नीतू सिंह, सोनम सोनी, कपूरिया बाई विश्वकर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग रुचि बागरी, राधे लाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #AshirwadKaDiya
#उमरिया
#umaria