छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के एक किसान ने देशी धान की दुर्लभ किस्मों के संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में अपने उल्लेखनीय कार्यों से राष्ट्रीय स्तर पर जिले का गौरव बढ़ाया है। विकासखंड मगरलोड के ग्राम घोटियादादर निवासी कृषक श्री नकछेड़ा राम कश्यप को कोलकाता में 29 से 31 अक्टूबर 2026 तक आयोजित छठवें अखिल भारतीय किसान स्वराज सम्मेलन में 350 देशी धान किस्मों के संरक्षण एवं संवर्धन में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस सम्मेलन में देश के 22 राज्यों के किसान एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि शामिल हुए।
#dhamtari #chhattisgarh #kisanswarajsammelana
CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India