धमतरी शहर के नारायण राव मेघावाले शासकीय कन्या महाविद्यालय में आज विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं युवा नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान युवाओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों, जागरूक नागरिकता और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी की शपथ ली। इस अवसर पर महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
#dhamtari #yuvasamvad #chhattisgarh
CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh
Dhamtari, Chhattisgarh | Nov 4, 2026