कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान जिले के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों एवं शहरी वार्डों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 39 आवेदन प्राप्त हुए।
कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को गंभीरतापूर्वक परीक्षण करने तथा प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
#dhamtari #jandarshan #chhattisgarh
CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh