#दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित दिवाली मिलन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडियाकर्मियों के साथ अनौपचारिक संवाद किया। इस दौरान मोदी ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि न्यूज की तरह ही जीवन में भी डेडलाइन का विशेष महत्व होता है। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर के शुरुआती दिनों का जिक्र करते हुए कहा कि जब वे मुख्यमंत्री बने थे, तो उनके शपथ लेने की खबर उनसे पहले मीडिया को पता चल गई थी।
मोदी ने कहा कि वे जब संगठन में काम करते थे, तब मीडिया के साथ उनके संबंध बेहद सहज थे। उन्होंने पत्रकारों के साथ पुरानी यादें साझा कीं और बताया कि किस तरह उस समय खबरें लीक होना और उन पर चर्चा होना सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा था। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
#breakingnewswala #BreakingNews #दिल्लीNews #HindiNews #NarendraModi #BJP #DelhiNews #BNWTV