चुर्खी पुलिस की देर रात छापेमारी, सौहरापुर गांव में पकड़ा जुआ; जुआरियों में मचा हड़कंप
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
जालौन। जिले में जुए के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। मंगलवार देर रात थाना प्रभारी अनिल कुमार के नेतृत्व में चुर्खी पुलिस ने थाना क्षेत्र के सौहरापुर गांव में जुआ खेले जाने की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस की लगातार छापेमारी से जुआरियों में खलबली मची हुई है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि क्षेत्र में जुआ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध गतिविधियों की सूचना मिलने पर लगातार कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, कार्रवाई में कितने लोग पकड़े गए और क्या बरामदगी हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी पुलिस की ओर से अभी सामने नहीं आई है।
#JalaunNews #jalaunpolice #UPPolice #boldobharat
Orai, Jalaun | Nov 4, 2026