
▪️अमेठी में किसानों के लिए नई व्यवस्था: अब मोबाइल ऐप से होगी खाद की ऑनलाइन बुकिंग, मिलेगा टोकन.
अमेठी:किसानों को खाद वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए सहकारिता विभाग एक नई डिजिटल प्रणाली लागू करने जा रहा है।
इस नई व्यवस्था के आने से खाद वितरण में होने वाली गड़बड़ियों और लंबी लाइनों से किसानों को राहत मिलेगी।मोबाइल ऐप से होगी बुकिंगइस नई डिजिटल प्रणाली के तहत किसानों को खाद प्राप्त करने के लिए सबसे पहले मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। ऐप पर किसान अपनी जरूरत के अनुसार खाद की मात्रा दर्ज कर सकेंगे।
▪️टोकन पर दर्ज तारीख को ही मिलेगी खाद.
ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद किसानों को एक डिजिटल टोकन जारी किया जाएगा। इस टोकन पर खाद मिलने की एक निश्चित तिथि (तारीख) अंकित होगी। किसानों को उसी निर्धारित तिथि पर जाकर अपनी खाद लेनी होगी, जिससे केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ नहीं लगेगी।
#badaunharpalnews #budaunharpal #badaunharpal #UttarPradeshNews #budaun #badaun #badaunnews #BreakingNews #ujhani #socialmedia #tv #digitalmedia #urea बदायूँ हर पल न्यूज़ @badaunharpalnews
Budaun, Budaun | Jun 19, 2026