*सवारी की जिंदगी से खिलवाड़*: भिंड बस स्टैंड पर परिवहन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा लगभग 30 यात्री बसों की बारीकी से जांच-पड़ताल की गई.
*वेल्डिंग से बंद मिले इमरजेंसी गेट*: कई बसों में इमरजेंसी गेट पर सामान रखा मिला, तो कई बसों के गेट जंग लगने या वेल्डिंग से पूरी तरह बंद मिले, जिन्हें टीम ने मौके पर ही खुलवाया.
*7,500 रुपये का चालान और कड़ी चेतावनी:* जांच के दौरान नियमों का पालन न करने वाली बसों पर करीब 7,500 रुपये की चालानी कार्रवाई की गई और बस संचालकों को परमिट निरस्त करने की चेतावनी दी गई.
*ओवरलोडिंग और बिना वर्दी पर कार्रवाई*: बसों में ओवरलोडिंग, अग्निशमन यंत्र व फर्स्ट ऐड बॉक्स न होने तथा चालक-परिचालकों के बिना वर्दी के मिलने पर सख्त नाराजगी जताई गई.
*आगे भी जारी रहेगा अभियान:* जिला परिवहन अधिकारी राजेंद्र सोनी ने बताया कि जिले में चलने वाली सभी यात्री बसों, स्कूली बसों और ऑटो की जांच का यह अभियान लगातार जारी रहेगा.
#Bhind #TransportDepartment #RoadSafety #DuniyaUpdate #BreakingNews #MadhyaPradesh