उदयपुर जिला कलेक्टर एवं U.D.A. सचिव से शिष्टाचार भेंट कर नगर निगम वार्ड संख्या 42 के विकास कार्यों के संबंध में चर्चा।*
आज दिनांक 01/10/2026 को जिला कलेक्टर से मिलकर नगर निगम वार्ड संख्या 42 में करीब 3 वर्षों से बंद पड़ी जल जीवन मिशन योजना शुरू कराने की मांग की एवं क्षेत्र की अन्य मूलभूत सुविधाओं के बारे में चर्चा की। ज्ञापन में मांग की गई की वार्ड संख्या 42 में समस्त क्षेत्र वासियों को पेयजल की भारी समस्या उत्पन्न हो रही है क्षेत्रवासी काफी परेशान है। जिला कलेक्टर ने शीघ्र समस्या के समाधान का आश्वासन दिया प्रतिनिधि मंडल ने उदयपुर विकास प्राधिकरण के सचिव से भेंट कर क्षेत्र में सड़क, नाली, विद्युत व्यवस्था, सामुदायिक भवन निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों के बारे में पत्र देकर शीघ्र समाधान की मांग की गई।
प्रतिनिधि मंडल में नवनिर्वाचित पार्षद खुशी गमेती, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गिर्वा अध्यक्ष ओनार सिंह सिसोदिया, पूर्व फल सब्जी मंडी अध्यक्ष मोड़ सिंह सिसोदिया, राजकुमार गमेती आदि उपस्थित थे।