
राजकीय महाविद्यालय पांवटा में नई अभिभावक-शिक्षक संघ के गठन को लेकर 12 सितंबर को बैठक
======
पांवटा साहिब : राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नई अभिभावक-शिक्षक संघ की कार्यकारिणी के गठन को लेकर 12 सितंबर दिन शनिवार को आम सभा का आयोजन किया जाएगा। यह बैठक सुबह 10 बजे महाविद्यालय परिसर आयोजित होगी।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि आम सभा का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नई PTA बॉडी का गठन करना है। बैठक में महाविद्यालय के विद्यार्थियों के अभिभावक एवं संरक्षक, शिक्षक तथा अन्य संबंधित सदस्य भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि PTA महाविद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। नई कार्यकारिणी के गठन के माध्यम से विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं समग्र विकास से जुड़े विषयों पर अभिभावकों और शिक्षकों की सहभागिता को और मजबूत किया जाएगा।
प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान ने सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों/संरक्षकों एवं महाविद्यालय के शिक्षकों से आग्रह किया कि वे आम सभा में निर्धारित समय पर उपस्थित होकर नई PTA कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें।
Ronhat, Sirmaur | Sep 10, 2026