पूर्णिया में 508 लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार!
मरंगा थाना क्षेत्र के सतकोदरिया स्थित शिव मंदिर टोला के एक बगीचे में छापेमारी के दौरान 232.560 लीटर विदेशी शराब और 237 लीटर बीयर बरामद हुई। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
वहीं, डालखोला चेकपोस्ट पर जांच के दौरान दो अलग-अलग मामलों में 4.250 लीटर और 34.245 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की गई। दोनों मामलों में एक-एक आरोपी गिरफ्तार हुआ।
कार्रवाई के दौरान एक ऑल्टो कार, एक टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#Purnea #PurniaNews #BiharNews #LiquorSmuggling #IllegalLiquor #PoliceAction #ExciseDepartment #PurneaPolice #BreakingNews #PurneaCentralNews