
*थाना उभाव जनपद बलिया की पुलिस द्वारा हत्या से सम्बन्धित 03 नफर अभियुक्त/अभियुक्ता को गिरफ्तार कर, उनके कब्जे/निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद चाकू व 02 अदद बांस का डण्डा बरामद।*
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसडा महोदय श्री रजनीश कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना उभांव पुलिस को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 11.09.2026 को थाना स्थानीय पर वादिनी मुकदमा द्वारा तहरीर दिया गया कि दिनांक-10.09.2026 को समय करीब 9.20 बजे रात में प्रतिवादीगण 1.रामकरन सिंह पुत्र गिरीश चन्द्र सिंह 2.गिरीश चन्द्र सिंह पुत्र स्व0 श्रीकान्त सिंह 3.सूरज सिंह पुत्र गिरीश चन्द्र सिंह 4.खुशी पुत्री गिरीश चन्द्र सिंह 5.शीला सिंह पत्नी गिरीश चन्द्र सिंह निवासीगण दोथ सोनाडीह थाना उभांव जनपद बलिया के द्वारा वादिनी के पिता व चाचा को गाली गुप्ता देते हुए चाकू व लाठी डण्डा से मारकर लहुलुहान कर देना बीच बचाव करने के लिए गयी वादिनी व उसकी बहन को मारना पीटना व जान से मारने की धमकी देने व मारपीट के दौरान घायल वादिनी के पिता अमरेश बहादुर सिंह की मृत्यु हो जाने तथा वादिनी के चाचा का बीएचयू ट्रामा सेन्टर में इलाज होने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 206/2026 धारा 103(1),109(1), 191(2),191(3),115(2),352, 351(3) बीएनएस पंजीकृत होकर विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में
थाना उभांव पुलिस टीम के प्र0नि0 दिनेश पाठक मय हमराह के देखभाल क्षेत्र तलाश अभियुक्त सम्बन्धित मुकदमा उपरोक्त में मामूर थे कि मुखबिरी सूचना के आधार पर *अभियुक्त/अभियुक्तागण 1.खुशी पुत्री गिरीश चन्द्र सिंह निवासी दोथ सोनाडीह थाना उभांव जनपद बलिया 2. शीला सिंह पत्नी गिरीश चन्द्र सिंह निवासी दोथ सोनाडीह थाना उभांव जनपद बलिया 3. सूरज सिंह पुत्र गिरीश चन्द्र सिंह निवासी दोथ थाना उभांव जनपद बलिया* को पुलिस हिरासत में लिया गया । अभियुक्तगण की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 अदद चाकू व 02 अदद बांस का डण्डा की बरामदगी हुई। साक्ष्य संकलन से धारा 4/25 आयुध अधि व 3(5) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगणों को मा0 न्यायालय बलिया भेजा गया ।
*पंजीकृत अभियोग*
1. मु0अ0सं0 206/26 धारा 103(1),109(1), 191(2),191(3),115(2),352, 351(3),3(5) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 4/25 आयुध अधि0 थाना उभांव बलिया
*बरामदगी विवरण-*
01 अदद चाकू व 02 अदद बांस का डण्डा
*गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्तागण का नाम व पता-*
1.खुशी पुत्री गिरीश चन्द्र सिंह निवासी दोथ सोनाडीह थाना उभांव जनपद बलिया
2. शीला सिंह पत्नी गिरीश चन्द्र सिंह निवासी दोथ सोनाडीह थाना उभांव जनपद बलिया
3. सूरज सिंह पुत्र गिरीश चन्द्र सिंह निवासी दोथ थाना उभांव जनपद बलिया
* गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्र0नि0 दिनेश पाठक थाना उभांव जनपद बलिया
2. उ0नि0 शकील अहमद थाना उभांव जनपद बलिया
3. का0 दुर्गेश कुमार थाना उभांव जनपद बलिया
4. का0 मो0 अरशद थाना उभांव जनपद बलिया
5. ह0 जितेन्द्र मौर्या थाना उभांव जनपद बलिया
6. का0 विक्रम सिंह थाना उभांव जनपद बलिया
7. का0 श्रीकृष्णा प्रजापति थाना उभाँव बलिया
8. म0का0 रुमा थाना उभांव जनपद बलिया
9. म0का0 आयुषी मिश्रा थाना उभांव जनपद बलिया
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*
Ballia, Ballia | Sep 12, 2026