थाना खजुराहो पुलिस ने 7 साल पुराने मारपीट कर चोंट पहुंचाने संबंधी प्रकरण के फरार वारंटी को "न्याय पथ अभियान" के तहत किया गिरफ्तार।
थाना खजुराहो अंतर्गत वर्ष 2019, 7 वर्ष पुराने मारपीट कर चोट पहुंचाने संबंधी प्रकरण का वारंटी फरार चल रहा था।
पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रकरण के फरार स्थाई वारंटी- रामकिशन उर्फ किशनलाल अहिरवार पिता पुन्ना अहिरवार निवासी ग्राम भटियापुरवा, पहरापुरवा, थाना खजुराहो को गिरफ्तार किया गया। विधिवत कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी खजुराहो श्री मनमोहन सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खजुराहो उप निरीक्षक एन. के. सोलंकी, सहायक उप निरीक्षक अशोक शर्मा, आरक्षक बेटालाल, अरविंद एवं टीम की भूमिका रही।
छतरपुर पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निपटारे के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur #mppolice #chhatarpur