
मनियर पुलिस ने CEIR पोर्टल से बरामद किया ₹15,999 का गुम मोबाइल, स्वामिनी को सौंपा
बलिया। मनियर पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के अभियान के तहत CEIR पोर्टल की मदद से ₹15,999 कीमत का मोबाइल फोन बरामद कर उसकी स्वामिनी को सुपुर्द कर दिया। मोबाइल वापस मिलने पर स्वामिनी ने मनियर पुलिस टीम की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।
पुलिस के अनुसार, मनियर बस स्टैंड से मोबाइल फोन गुम हो गया था। मामले में आवेदिका के पति द्वारा मोबाइल की गुमशुदगी CEIR पोर्टल पर दर्ज कराई गई थी। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में गुम मोबाइल की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मनियर पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई करते हुए मोबाइल को थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया।
बरामद मोबाइल को 1 सितंबर 2026 को आवश्यक नियमानुसार उसकी स्वामिनी को सौंप दिया गया। मोबाइल वापस मिलने पर स्वामिनी ने पुलिस टीम के प्रति आभार जताते हुए उनकी कार्यशैली की सराहना की।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक धनंजय सिंह, कांस्टेबल मनोज प्रजापति (CCTNS) और महिला हेड कांस्टेबल संगीता तिवारी शामिल रहे।
#BalliaPolice #ManierPolice #CEIRPortal #MobileRecovery #UPPolice