
श्रावस्ती में थाने के चंद कदमों की दूरी पर उठाई बाजार से बाइक गायब, आखिर कहां थी पुलिस की निगरानी?
श्रावस्ती। जिले में वाहन चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी एक तस्वीर थाना हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के उठाई बाजार से सामने आई है। यहां सब्जी खरीदने पहुंचे एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल देखते ही देखते गायब हो गई। हैरानी की बात यह है कि जिस बाजार से बाइक गायब हुई, वहां न तो कोई बड़ा बाजार लगता है और न ही ज्यादा भीड़भाड़ रहती है। इसके बावजूद चोरों ने बाइक पर हाथ साफ कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, बभनपुरवा निवासी सिराज खान पुत्र इंसान खान 14 नवंबर को गिरंट के पास लगने वाली उठाई बाजार में सब्जी खरीदने गए थे। शाम करीब 6 बजे उन्होंने अपनी हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल बाजार में खड़ी की थी। बाइक का नंबर UP46K 9143 है। लेकिन जब वह सब्जी खरीदकर वापस लौटे तो उनकी मोटरसाइकिल मौके से गायब थी। काफी तलाश के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं मिला।
अब इस घटना ने पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस स्थान से मोटरसाइकिल गायब हुई, वहां से थाना महज चंद कदमों की दूरी पर है। इतना ही नहीं, बाजार के आसपास अक्सर डायल 112 की गाड़ी भी खड़ी रहती है। इसके बावजूद बाइक का गायब हो जाना आखिर क्या दर्शाता है?
सवाल यह है कि जब थाने के इतने करीब वाहन सुरक्षित नहीं हैं, तो दूरदराज के बाजारों और ग्रामीण इलाकों की सुरक्षा का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
आखिर बाइक चोरों को पुलिस का खौफ क्यों नहीं है? क्या बाजार में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है? अब पीड़ित को अपनी मोटरसाइकिल मिलने का इंतजार है और पुलिस की कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
#viralpost #police #चोर #choreography #Shravastipolice #ShravastiNews #sbnewsup #bikemissing #missingyou #bikers #nonfollowers #foryou SB News UP Shravasti Police SB NEWS UP Shravasti UP46