
फतेहपुर सीमा चौकी में माइनर मैराथन का आयोजन, जवानों व विद्यार्थियों ने लिया भाग
किशनगंज जिला के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा स्थित 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, SSB सीमा चौकी फतेहपुर में आज दिनांक 14-08-2026 रोज शुक्रवार को माइनर मैराथन का आयोजन किया गया। सीमा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक (सामान्य) रामकृष्ण विश्वास के नेतृत्व में आयोजित मैराथन में एसएसबी के जवानों एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने अनुशासन और जोश के साथ दौड़ में हिस्सा लेकर स्वस्थ जीवनशैली एवं शारीरिक फिटनेस का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और सीमा क्षेत्र में रहने वाले लोगों के बीच खेल भावना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को बढ़ावा देना रहा। मैराथन के दौरान एसएसबी जवानों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। सीमा चौकी परिसर एवं आसपास का क्षेत्र देशभक्ति के उत्साह से सराबोर रहा। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से सुरक्षा बलों और स्थानीय विद्यार्थियों के बीच बेहतर समन्वय एवं आपसी संवाद मजबूत होता है। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, एसएसबी कार्मिक तथा अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे। आयोजन शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। SSB - Stuttgarter Straßenbahnen AG SSB Heart And Multispeciality Hospital SSB Online Taiyari Sashastra Seema Bal - SSB SSB Academy SSBCrack District Kishanganj Kishanganj Police Bihar Police