
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, 5 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2026 के तहत पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 5 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उप निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग चंद्रप्रकाश जीनगर ने बताया कि मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं सरकारी नौकरियों की तैयारी के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों के माध्यम से कोचिंग की व्यवस्था की जाती है।
उन्होंने बताया कि आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के इच्छुक अभ्यर्थी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एसएसओ पोर्टल पर CM ANUPRATI COACHING विकल्प के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 5 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।
अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।