
सम्पूर्ण विश्व में गांधी जी का विचार आज भी सर्वश्रेष्ठ है -अशोक कुमार पाण्डेय
हनुमान जन्म महोत्सव के अन्तर्गत शुभाश्रम संवाद माला में धर्म, गांधी और हमारा समाज विषय पर प्रख्यात विद्वान, लेखक , विचारक और इतिहासकार अशोक कुमार पांडेय जी का व्याख्यान समाज के लिए सार्थक और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरक था। लगभग तीन घंटे व्याख्यान और प्रश्नों के उत्तर में उन्होंने गांधी के विचारों को विश्व कल्याण के लिए सर्वश्रेष्ठ साबित किया। कार्यक्रम की शुरुआत आदित्य और कार्तिकेय के द्वारा गाये गांधी जी के प्रिय भजन से हुआ। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने मुख्य अतिथि को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन अंतरराष्ट्रीय मानस वक्ता अखिलेश शांडिल्य ने किया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि प्रश्न उत्तर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुंबई, छपरा और भोपाल से जिज्ञासु उपस्थित रहे। इस अवसर पर विनीता सिंह, पूजा सिंह,रोमी मणि, यशवंत मणि, अरविंद तिवारी, रामू बाबू, घनश्याम शांडिल्य, मनीष मणि, आशीष मणि, शास्वत मणि, एडवोकेट प्रेम नारायण मणि त्रिपाठी, दिनेश कुमार गुप्ता, अशोक विश्वकर्मा सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।