राजस्थान के झालावाड़ जिला जनाना अस्पताल में नवजात बच्चे की अदला-बदली का आरोप लगने से हड़कंप मच गया है। कोटा के सुकेत निवासी दंपति ने दावा किया कि प्रसूता मुस्कान ने बेटे को जन्म दिया था, लेकिन करीब 2 घंटे बाद उन्हें बेटी सौंप दी गई। पति असलम ने अस्पताल प्रशासन से शिकायत कर जांच की मांग की है। अस्पताल के रिकॉर्ड की जांच की जा रही है और अब डीएनए टेस्ट से ही यह साफ होगा कि वास्तव में बच्चे की अदला-बदली हुई या यह गलतफहमी का मामला है।
#Jhalawar #RajasthanNews #BabySwap #DNATest #HospitalNews
Jhalawar Hospital | Baby Swap Case | DNA Test | Rajasthan News | Hospital Investigation
Amroha, Amroha | Aug 13, 2026