पीजी कॉलेज निवाड़ी में युवा संगम रोजगार मेला आयोजित
रोजगार मेला में 102 आवेदको का कंपनियों द्वारा प्रार्थमिक चयन किया गया एवं अप्रेंटिशिप हेतु 4 आवेदकों का चयन किया गया।
--
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे के निर्देशन में जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के सहयोग से आज शासकीय पीजी कॉलेज निवाड़ी में युवा संगम रोजगार मेला आयोजित किया गया।
युवासंगम मेला में कुल 06 कंपनियों ने भाग लिया जिसमें कुल 180 आवेदक उपस्थित रहे। 102 आवेदको का कंपनियों द्वारा प्रार्थमिक चयन किया गया एवं अप्रेंटिशिप हेतु 4 आवेदकों का चयन किया गया।
उक्त आयोजन को सफल बनाने हेतु मेला स्थल पर जिला रोजगार अधिकारी, प्राचार्य पीजी कालेज ,प्राचार्य आईटीआई कालेज , जिला श्रम अधिकारी, रोजगार कार्यालय, आई टी आई स्टाफ एवं महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
#DistrictAdministration #RojgarMela #JansamparkMP #niwari