Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

#मंगलवार_को_बिसाऊ_क्षेत्र_की_सभी_निजी_स्कूलें_रहेंगी_बंद #प्राइवेट स्कूल संघर्ष समिति के आह्वान पर आरटीई भुगतान व शिक्षा संबल ऐप के विरोध में आंदोलन बिसाऊ। प्राइवेट स्कूल संघर्ष समिति के आह्वान पर मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को बिसाऊ क्षेत्र सहित पूरे झुंझुनूं जिले के निजी विद्यालय पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। समिति ने प्रदेशभर में चल रहे आंदोलन के समर्थन में यह निर्णय लिया है। निजी विद्यालय संचालक आरटीई (RTE) के वर्षों से लंबित बकाया भुगतान, शिक्षा संबल ऐप (शाला संबल ऐप) के माध्यम से की जा रही अनावश्यक जांच तथा निजी विद्यालयों पर बढ़ते प्रशासनिक दबाव के विरोध में एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा आरटीई के तहत अध्ययनरत विद्यार्थियों की फीस का भुगतान लंबे समय से लंबित है, जिससे निजी विद्यालयों के संचालन पर आर्थिक संकट गहरा गया है। बार-बार मांग करने के बावजूद अब तक बकाया राशि जारी नहीं होने से विद्यालय संचालकों में रोष व्याप्त है। इसके अलावा शिक्षा संबल ऐप के माध्यम से की जा रही निरीक्षण एवं जांच प्रक्रिया को भी निजी विद्यालय संचालकों ने अव्यवहारिक बताते हुए इसका विरोध किया है। उनका कहना है कि बार-बार होने वाली ऑनलाइन जांच, अनावश्यक निर्देश और प्रशासनिक दबाव के कारण विद्यालयों का नियमित संचालन प्रभावित हो रहा है। संघर्ष समिति ने सरकार से मांग की है कि आरटीई का समस्त बकाया भुगतान शीघ्र जारी किया जाए, शिक्षा संबल ऐप के नाम पर की जा रही अनावश्यक जांच पर रोक लगाई जाए तथा निजी विद्यालयों पर थोपे जा रहे अव्यवहारिक आदेशों को वापस लिया जाए। समिति ने अभिभावकों से अपील की है कि मंगलवार, 28 जुलाई को विद्यालय बंद रहने के कारण अपने बच्चों को स्कूल न भेजें। साथ ही निजी विद्यालय संचालकों से आंदोलन को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का आह्वान किया गया है। मुख्य मांगें आरटीई (RTE) का लंबित बकाया भुगतान तत्काल जारी किया जाए। शिक्षा संबल (शाला संबल) ऐप के माध्यम से हो रही अनावश्यक जांच बंद की जाए। निजी विद्यालयों पर बनाए जा रहे अव्यवहारिक प्रशासनिक दबाव और आदेश वापस लिए जाएं। निजी शिक्षा संस्थानों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। #बिसाऊ #Bissau #झुंझुनूं #Jhunjhunu #PrivateSchools #PrivateSchoolStrike #PrivateSchool #SchoolClosed #SchoolHoliday #RTE #RTEPayment #शिक्षा_संबल_ऐप #EducationSambal #PrivateSchoolSamiti #EducationNews #RajasthanNews #BreakingNews #ShekhawatiExpress #शेखावाटी_एक्सप्रेस #BissauNews #JhunjhunuNews #Rajasthan #SchoolUpdate #Education #NewsUpdate

Jhunjhunun, Jhunjhunu | Jul 27, 2026

MORE NEWS

🌿💚 सावन की फुहारों में झूम उठा झुंझुनूं! 💚🌿
🎉 'लहरिया-2026' में सैकड़ों महिलाओं ने राजस्थानी संस्कृति, लोक परंपराओं और तीज उत्सव की रंगत को जीवंत कर दिया।
💃 लहरिया परिधान, सिंधारा, झूले और लोकगीतों के बीच महिलाओं ने उत्साह के साथ सावन का स्वागत किया। स्त्री शक्ति समूह पिछले 9 वर्षों से इस अनूठी सांस्कृतिक विरासत को संजोने का सराहनीय कार्य कर रहा है, जिससे महिलाओं को सामाजिक जुड़ाव और आत्मविश्वास का मजबूत मंच मिल रहा है।
💎 इस भव्य आयोजन के मुख्य प्रायोजक रहे आलम ज्वैलर्स, झुंझुनूं।
📸 देखें कार्यक्रम की खूबसूरत झलकियां और जुड़े रहें यशदीप खबर के साथ।
#झुंझुनूं #Lehariya2026 #तीज_उत्सव #सावन #राजस्थानी_संस्कृति #महिला_सशक्तिकरण #StreeShaktiGroup #Jhunjhunu #Rajasthan #YashdeepKhabar

🌿💚 सावन की फुहारों में झूम उठा झुंझुनूं! 💚🌿 🎉 'लहरिया-2026' में सैकड़ों महिलाओं ने राजस्थानी संस्कृति, लोक परंपराओं और तीज उत्सव की रंगत को जीवंत कर दिया। 💃 लहरिया परिधान, सिंधारा, झूले और लोकगीतों के बीच महिलाओं ने उत्साह के साथ सावन का स्वागत किया। स्त्री शक्ति समूह पिछले 9 वर्षों से इस अनूठी सांस्कृतिक विरासत को संजोने का सराहनीय कार्य कर रहा है, जिससे महिलाओं को सामाजिक जुड़ाव और आत्मविश्वास का मजबूत मंच मिल रहा है। 💎 इस भव्य आयोजन के मुख्य प्रायोजक रहे आलम ज्वैलर्स, झुंझुनूं। 📸 देखें कार्यक्रम की खूबसूरत झलकियां और जुड़े रहें यशदीप खबर के साथ। #झुंझुनूं #Lehariya2026 #तीज_उत्सव #सावन #राजस्थानी_संस्कृति #महिला_सशक्तिकरण #StreeShaktiGroup #Jhunjhunu #Rajasthan #YashdeepKhabar

Jhunjhunun, Jhunjhunu | Aug 3, 2026

चिड़ावा में प्राइवेट बस ने बाइक और कार को मारी टक्कर, बाइक सवार 4 युवक घायल, पुलिस पहुंची मौके पर

चिड़ावा में प्राइवेट बस ने बाइक और कार को मारी टक्कर, बाइक सवार 4 युवक घायल, पुलिस पहुंची मौके पर

Jhunjhunun, Jhunjhunu | Aug 3, 2026

महिंद्रा एजेंसी के बाहर सैकड़ों गाड़ियां पहुंचीं, बायकॉट महिंद्रा के पोस्टर लगा कर झुंझुनूं में रैली

महिंद्रा एजेंसी के बाहर सैकड़ों गाड़ियां पहुंचीं, बायकॉट महिंद्रा के पोस्टर लगा कर झुंझुनूं में रैली

Jhunjhunun, Jhunjhunu | Aug 3, 2026