कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की।
बैठक में बस्तर मुन्ने, सीएम हेल्पलाइन, लंबित राजस्व प्रकरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, एग्रीस्टैक, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, महतारी वंदन योजना, मातृ वंदना योजना, सूर्य घर योजना तथा स्वामित्व योजना की प्रगति का विस्तृत परीक्षण किया गया।
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध निराकरण एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, श्रमिकों के पंजीयन तथा निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया।
सुशासन और जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन विकास कार्यों एवं हितग्राही मूलक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए