दिनांक:- 17 जुलाई 2026, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर एवं पुलिस उपाधीक्षक, टाउन द्वारा गौशाला की सुरक्षा व्यवस्था एवं समुचित प्रबंधन के संबंध में गौशाला प्रबंधन समिति के सचिव एवं अन्य सदस्यों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया और स्थल निरीक्षण किया गया। इस दौरान गौशाला की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के क्रम में आगलगी की घटना के संबंध में अंचलाधिकारी, जगदीशपुर एवं थानाध्यक्ष, तातारपुर को मामले की विस्तृत जांच कर प्रतिवेदन शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही, विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा की दृष्टि से घटनास्थल पर पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।
जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकतानुसार सभी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
District Administration Patna
DM Darbhanga
District Administration, Madhubani
Madhepura District Administration
JEEVIKA Bihar
Bhagalpur Police
Banka District Administration