भागलपुर, 17 जुलाई 2026:- भागलपुर के समीक्षा भवन में जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय के अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विशेष रूप से केजे (कुटीर ज्योति) उपभोक्ताओं के घरों पर नि:शुल्क सोलर सिस्टम स्थापित करने की प्रगति, कार्ययोजना एवं संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में बताया गया कि इस परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए चयनित एजेंसी सेनन पंडित को कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया गया कि सोलर सिस्टम के इंस्टॉलेशन के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध होने में लगभग 3 से 4 दिनों का समय और लगेगा। सामग्री प्राप्त होते ही जिले में सोलर सिस्टम लगाने का कार्य तेज गति से प्रारंभ कर दिया जाएगा।
बैठक के दौरान कार्य की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया गया।
पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी सोलर सिस्टम निर्धारित मानकों के अनुरूप स्थापित किए जाएं, ताकि उपभोक्ताओं को भविष्य में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या का सामना न करना पड़े। साथ ही कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
बैठक में एपीएल (APL) उपभोक्ताओं से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि भुगतान आधारित सोलर सिस्टम स्थापना के लिए बैंक ऋण स्वीकृति में कुछ तकनीकी कारणों से आवेदन अस्वीकृत हो रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने बैंक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वे बिहार सरकार के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए पात्र उपभोक्ताओं के ऋण आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करें तथा यथासंभव अधिक से अधिक ऋण स्वीकृत करें, ताकि योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय पर पहुंच सके।
District Administration Patna
DM Darbhanga
District Administration, Madhubani
Madhepura District Administration
JEEVIKA Bihar
Bhagalpur Police
Banka District Administration