यूपी के मुजफ्फरनगर की एक फैक्ट्री में मजदूरों के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गईं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 13 मजदूरों को करीब 11 महीनों तक बंधक बनाकर उनसे जबरदस्ती काम कराया गया. मजदूरों के विरोध करने पर उन्हें बेल्ट, डंडों और लोहे की रॉड से पीटा गया. इतना ही नहीं, भागने की कोशिश करने वाले मजदूरों के पीछे कुत्ते छोड़ दिए गए. लगातार 11 महीने तक यही सिलसिला चलता रहा. अब 22 जून को पुलिस ने छापेमारी कर सभी 13 मजदूरों को फैक्ट्री की कैद से आजाद कराया.
#JanwaniExpress #Muzaffarnagar #BreakingNews #UPNews #LabourRights #Humanity #CrimeNews #HindiNews #NewsUpdate #TrendingNews #IndiaNews #LatestNews #PoliceAction #ViralNews #JusticeForWorkers