पौष्टिक आहार की जानकारी, स्वस्थ परिवार की मजबूत नींव।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं को पोषण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के पौष्टिक पकवान, फल एवं सब्जियों का प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शनी के माध्यम से महिलाओं को संतुलित एवं पोषणयुक्त आहार के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही दैनिक भोजन में स्थानीय एवं उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करने, विविधतापूर्ण आहार लेने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
पोषण संबंधी जागरूकता से महिलाओं, बच्चों और परिवार के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में जनभागीदारी को बढ़ावा मिल रहा है।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #JanSeva #JanBhagidari
Kondagaon, Chhattisgarh | Oct 2, 2026