देश के 12 राज्यों में अगस्त में 58% तक कम बारिश, 20 साल में देश पर सबसे बड़ा मॉनसूनी संकट।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
नई दिल्ली।जून से लेकर सितंबर तक का समय मॉनसूनी सीजन माना जाता है। जून से लेकर 5 अगस्त तक देश के कई राज्यों में कम बारिश ने समस्या बढ़ाई, जबकि कई इलाकों में बदरा खूब बरसे। इस दौरान करीब 12% कम बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं एक से 29 अगस्त तक देश के 12 राज्यों में 20 से लेकर 58% तक कम बारिश हुई। 20 साल में पहली बार ऐसा संकट देखा गया। अब IMD के अगले 5 दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार कई राज्यों में अच्छी बारिश हो सकती है, जबकि कई राज्य सूखे रह सकते हैं।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के डेटा के अनुसार एक जून से लेकर जुलाई के अंत तक देशभर में सामान्य से 13% कम बारिश हुई थी। अगस्त में बारिश हुई, लेकिन यह उम्मीद से कम ही रही। इसकी वजह से 29 अगस्त यह कमी बढ़कर 14% हो गई। राजस्थान सहित बिहार, आंध्र प्रदेश, पंजाब जैसे खेती वाले राज्यों में बारिश न होने से हालात में सुधार नहीं आ पाया। अनियमित मॉनसून ने खरीफ फसलों (धान, अरहर, सोयाबीन, मूंगफली आदि) की बुवाई पर भी असर डाला।