
बागपत: पति की गैरमौजूदगी में महिला से मारपीट, जेठ-जेठानी पर गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोप
बागपत के नंगला कनवाड़ा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने सगे जेठ और जेठानी पर मारपीट करने तथा गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत दोघट थाने में दर्ज कराई है।
पीड़ित महिला साहिबा पत्नी सीटू के अनुसार, गुरुवार को उनके पति किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान जेठ और जेठानी से कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। महिला का आरोप है कि दोनों ने मिलकर उसका गला दबाकर जान लेने की कोशिश की।
महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।
पीड़िता ने गुरुवार शाम करीब 7 बजे दोघट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, दोघट थाना प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
नोट: यह आरोप पीड़ित महिला द्वारा लगाए गए हैं। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
#Baghpat #Doghat #NanglaKanwada #BaghpatNews #UPNews #CrimeNews #PoliceInvestigation #BreakingNews #FacebookPost