जंगल में मिला विवाहिता का शव, पति-बेटे पर हत्या का आरोप
हरदोई के देहात कोतवाली क्षेत्र के मंगोलापुर जंगल में शनिवार सुबह 35 वर्षीय विवाहिता कोमल का शव औंधे मुंह पड़ा मिला। मृतका कनहेटा की रहने वाली थी। उसकी बहन ने पति सत्यपाल यादव और 15 वर्षीय बेटे पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।परिजनों के मुताबिक कोमल की करीब 17 साल पहले सत्यपाल से शादी हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि सत्यपाल ने दूसरी शादी कर ली थी, जिसके बाद कोमल संडीला में रहकर फैक्ट्री में काम करती थी। उसने पति से गुजारा भत्ता पाने के लिए न्यायालय में मुकदमा भी दाखिल किया था। शुक्रवार शाम वह बच्चों से मिलने आई थी। पुलिस तहरीर लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
Hardoi, Hardoi | Aug 15, 2026