बागपत में बिना अनुमति चल रहा वाटर पार्क? शिकायतकर्ता ने DM तक पहुंचाया मामला
बागपत के गौरीपुर हबीबपुर क्षेत्र में संचालित Ocean Water Park को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वाटर पार्क बिना जरूरी अनुमति, बिना नक्शा पास कराए और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए संचालित किया जा रहा है।
शिकायतकर्ता ने इस मामले की शिकायत डीएम बागपत IAS अश्मिता लाल से की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो यहां आने वाले बच्चों और परिवारों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वाटर पार्क के निर्माण, संचालन अनुमति, फायर सेफ्टी, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच कराई जाए।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कब जांच कर कार्रवाई करता है।
नोट: वाटर पार्क प्रबंधन का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
#Baghpat #GauripurHabibpur #OceanWaterPark #DMbaghpat #IASAshmitaLal #WaterPark #BaghpatNews #BreakingNews #SafetyFirst
Pro SP Baghpat DM Baghpat DM Baghpat सूचना विभाग बागपत
Baghpat, Bagpat | Jun 23, 2026