
न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के तहत आयोजित हुई मैराथन दौड़
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रविन्दर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को किया रवाना
'रन फॉर जस्टिस’ के माध्यम से दिया विधिक जागरूकता और नशामुक्ति का संदेश
---
म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रविन्दर सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छतरपुर द्वारा न्यायोत्सव-विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रविन्दर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। इस अवसर पर समस्त न्यायाधीशगण उपस्थित रहे।
इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने प्रतिभागियों को ‘रन फॉर जस्टिस’ की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्साह और सहभागिता की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागी इसी ऊर्जा और सकारात्मक भावना के साथ अपने कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहकर समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करें। साथ ही विधिक जागरूकता के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। नालसा की डॉन योजना के तहत उन्होंने ‘नशे को ना, जीवन को हां’ का संदेश भी दिया।
प्राधिकरण के सचिव श्री निवेश कुमार जायसवाल ने बताया कि मैराथन का मुख्य उद्देश्य आमजन को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं एवं न्याय तक सुलभ पहुंच के प्रति जागरूक करना है, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग तक विधिक जागरूकता का संदेश पहुंचाया जा सके।
मैराथन दौड़ जिला न्यायालय परिसर से प्रारंभ होकर डाकखाना चौराहा, चौक बाजार, बस स्टैंड एवं आकाशवाणी तिराहा होते हुए पुनः जिला न्यायालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।
इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री आर.के. देवलिया, विशेष न्यायाधीश निवेदिता मुद्गल, जिला न्यायाधीश कविता वर्मा, मंजुल पाण्डेय, निधि सक्सेना, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट स्वाति निवेश जायसवाल, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विष्णु प्रसाद सोलंकी, न्यायाधीश रानो बघेल, प्रेरणा जैन, श्री राहुल जैन, सोनम डेहरिया, हर्षा परमार एवं संघशिखा बंशकार सहित जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री शिव प्रताप सिंह चौहान, अधिवक्तागण, उप संचालक अभियोजन श्री प्रवेश अहिरवार, अभियोजन अधिकारी श्री मुकेश पाण्डेय एवं हेमंत बाजौलिया, जिला विधिक सहायता अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र चढ़ार, पैरालीगल वॉलंटियर्स, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
#chhatarpur